Anant Singh On Samrat chaudhary : सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
बिहार विधानसभा पहुंचे मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बढ़िया बात है कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे। इस फैसले से जनता खुश है। वे भी नीतीश कुमार की तरह काम करेंगे।
Anant Singh On Samrat chaudhary : सम्राट चौधरी अब बिहार के नये मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। नेता चुने जाने के बाद अब मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
बिहार विधानसभा पहुंचे मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बढ़िया बात है कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे। इस फैसले से जनता खुश है। वे भी नीतीश कुमार की तरह काम करेंगे। सब नीतीश कुमार का किया हुआ है। नीतीश कुमार जो राय देंगे, सम्राट चौधरी वह काम करेंगे।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। अब एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग जाएगी।
इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तब जाकर नई सरकार का गठन होगा और राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











