शेखपुरा में डबल मर्डर से मची सनसनी, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पूरा गांव, इलाके में तनाव
बिहार के शेखपुरा में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।
शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर हटाने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच करने में जुट गए।
दरअसल, एक पक्ष के लोग थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहे थे। पुरवा हवा के कारण थ्रेसर से निकलने वाला भूसा दूसरे पक्ष के घर में जा रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने थ्रेसर हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और फिर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।
इस गोलीबारी में 65 साल के परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, उनके सिर में गोली लगी थी। वहीं, प्रेमराज उर्फ संतोष यादव (35 वर्ष) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। वहीं, इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है लिहाजा बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











