लालू प्रसाद के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में हुए शिफ्ट, CM सम्राट चौधरी ने की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

नये आवास में शिफ्ट होने के बाद उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहले से यहां मौजूद थे।

May 2, 2026 - 16:56
लालू प्रसाद के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में हुए शिफ्ट, CM सम्राट चौधरी ने की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित CM हाउस को छोड़ दिया है। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को नीतीश कुमार अब अपने नए पते 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो गए हैं। बेटे निशांत कुमार भी अब इस नए आवास में उनके साथ रहेंगे।

नये आवास में शिफ्ट होने के बाद उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहले से यहां मौजूद थे। इनके बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई, जहां मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई। इससे पहले आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पहुंचे। उनके आवास पर वो करीब 10 मिनट तक रुके।

कल नए आवास पर हुई थी पूजा

शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नीतीश कुमार ने नये बंगले में विधिवत पूजा-अर्चना की थी। निशांत कुमार भी मौजूद रहे और पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पूजा के बाद वह वापस 1, अणे मार्ग लौट गए थे।

शनिवार सुबह तक उनके सामान को नए आवास में शिफ्ट करने का काम जारी रहा। बंगले को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा के मद्देनज़र यहां Z+ श्रेणी की सुरक्षा पहले ही तैनात कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0