Rajya Sabha Election : झारखंड में महागठबंधन में बढ़ी तकरार, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा झामुमो

Jun 5, 2026 - 18:36
Rajya Sabha Election : झारखंड में महागठबंधन में बढ़ी तकरार, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा झामुमो

RANCHI : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन की गई। जेएमएम दोनों सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।

JMM दोनों सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

बैठक के बाद मंत्री हाफिजुल हसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए हम लोगों ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। मंत्री ने कहा कि जेएमएम राज्यसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सक्रिय है। 

उन्होंने बताया कि संभावित नामों को लेकर चर्चा जरूर हुई है लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है। उन्होंने कहा कि अभी किसी नाम पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, मंत्री योगेंद्र महतो ने बैठक के बाद कहा कि संगठन ने विचार किया है कि दोनों सीटों पर जेएमएम अपना प्रत्याशी उतारेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे अंतिम फैसला

विधायक बैद्यनाथ राम ने भी कहा कि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार देंगे। कांग्रेस ने बिना मुख्यमंत्री के कंसर्न के अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी के तमाम विधायक सांसद और मंत्रियों ने अपनी भावना से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। हम सभी चाहते हैं कि दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार हो, अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0