BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बिहार यात्रा, नालंदा के धरोहर स्थलों का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारियां तेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को नालंदा में रहेंगी। वे विश्व धरोहर स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण करेंगी। इसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है।
PATNA : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार यात्रा पर आ रही हैं। वे 31 मार्च को बिहार यात्रा पर आएंगी। वे नालंदा जाएंगी, जहां विश्व धरोहर स्थल का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बिहार यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को नालंदा में रहेंगी। वे विश्व धरोहर स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण करेंगी। इसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण को लेकर नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया है। इन अधिकारियों को 29 मार्च से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक बिहार शरीफ में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
इन्हें किया गया प्रतिनियुक्त
जिन अधिकारियों को नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्ति किया गया है उनमें गयाजी के वरीय उप समाहर्ता आनंद प्रकाश, अपर समाहर्ता नवादा शंभू शरण पाण्डेय, अपर समाहर्ता लखीसराय शंभू नाथ ,पटना के अपर समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही, जहानाबाद के अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता लखीसराय शशि कुमार, नवादा के वरीय उपसमाहर्ता दुर्गेश नंदिनी, राजीव कुमार, अरवल के वरीय उपसमाहर्ता ऋषिकेश तिवारी और नवादा के वरीय उप समाहर्ता मनोज चौधरी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











