चतरा में बेलगाम रफ्तार का कहर, बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभिषेक पासवान और ऋषि पासवान के रूप में हुई है। दोनों चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
Chatra : चतरा में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ईंटखोरी में सड़क हादसे ने दो युवकों की जान ले ली। परसौनी चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभिषेक पासवान और ऋषि पासवान के रूप में हुई है। दोनों चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बजे दोनों युवक बाइक से चौपारण से इटखोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इटखोरी से चौपारण की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिक्रम कुमार (पथलगड्डा) और हिमांशू कुमार (करनी) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











