एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने बालासोर रेल हादसे में मृतकों की आत्माओं शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया

Jun 8, 2023 - 07:58
एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने बालासोर रेल हादसे में मृतकों की आत्माओं शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकंगरसराय के द्वारा उड़ीसा में बालासोर रेल हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। ज्ञात हो कि 2 जून 2023 को उड़ीसा के बालासोर में भीषण रेल हादसा हो गया था जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दिए। रेल दुर्घटना में मृतकों के उन्हें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से मृतक के परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए यह कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें एवीबीपी के अध्यक्ष परमानंद कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाअध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, नगर मंत्री नीरज पासवान, नगर सहमंत्री सन्नी केशरी, मीडिया प्रभारी सौरव कुमार, कोषाध्यक्ष अनीश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष मुन्ना कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष भरत कुमार, महामंत्री गौरव कुमार गुप्ता, महामंत्री शिव शंकर कुमार सिंह, राहुल गुप्ता, गौतम कुमार, विवेक कुमार, शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0