बिहार विधानसभा में तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर घमासान, विजय सिन्हा ने पूछा- नेता प्रतिपक्ष आखिर हैं कहां?, RJD विधायक ने दिया ये जवाब

Jul 23, 2026 - 16:53
Jul 23, 2026 - 16:57
बिहार विधानसभा में तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर घमासान, विजय सिन्हा ने पूछा- नेता प्रतिपक्ष आखिर हैं कहां?,  RJD विधायक ने दिया ये जवाब

PATNA : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक भी दिन सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए हैं. ऐसे में आज उनकी अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल खड़ा किया. कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सदन को ये जानने का अधिकार है कि आखिर नेता विरोधी दल कहां हैं?

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि "अध्यक्ष महोदय हमारे वरिष्ठ सदस्य बहुत अच्छा ध्यान आकृष्ट किए. सदन जानना चाहता है कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? बतावें कि कल सत्र का अंतिम दिन है. शासन और लोकतंत्र की खूबसूरती नेता प्रतिपक्ष से होता है. सरकार, सुशासन स्थापित तभी कर पाता है पूर्णत: जब प्रतिपक्ष पूरी तरह से सजग हो. जहां प्रतिपक्ष का ये हाल है महोदय कि सदन की गरिमा में गायब हैं. उनके दल के लोग ही कह रहे हैं. एक बार बता दें कि कहां है नेता प्रतिपक्ष

आरजेडी विधायक ने दिया जवाब

विजय सिन्हा के सवाल पर आरजेडी के मुख्य सचेतक और बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने जवाब दिया. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ये नहीं बताया कि तेजस्वी यादव क्यों नहीं सदन की कार्यवाही में शामिल होने आ रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर भी प्रश्नचिह्न खड़ा किया.

कुमार सर्वजीत ने कहा कि "अध्यक्ष महोदय यहां गंभीर चर्चाएं भी हो रही हैं और हमारे अभिभावक विजय जी जानना चाह रहे हैं कि तेजस्वी जी कहां हैं? जब बिहार में इतनी बड़ी वित्तीय संकट उत्पन्न हुई है तो बिहार के लोग जानना चाहते हैं कि हमारे छोटे भाई निशांत कहां हैं?

कुमार सर्वजीत के सवाल पर स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि 'निशांत जी लगातार सदन में उपस्थित रहे हैं.' वहीं, विजय सिन्हा ने एक बार फिर मोर्चा संभालते हुए कहा कि जिनके बारे में ये जानना चाहते हैं वह विधान परिषद में बैठे हुए हैं.

कहां हैं तेजस्वी यादव?

पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आगे कहा कि 'लोकतंत्र में बंधुआ मजदूर की भावना खत्म होनी चाहिए. हर सदस्य अपने नेता से उनकी जिम्मेवारी की बात और आभास करनी चाहिए. अगर नहीं कर पाते हैं तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. आपको बताना चाहिए कि बीमार हैं, अस्वस्थ हैं, पारिवारिक मामले से बाहर हैं. ये जिम्मेवारी है. सदन जानना चाहता है नेता प्रतिपक्ष के बारे में. आपको बताना चाहिए. आज सदन का चौथा दिन है.'

विदेश दौरे पर हैं तेजस्वी यादव!

हालांकि, तेजस्वी यादव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ विदेश (यूरोप) दौरे पर हैं. 24 जुलाई तक उनकी वापसी की संभावना है, जबकि 24 जुलाई को ही मानसून सत्र का समापन हो रहा है.

क्यों उठ रहे सवाल?

दरअसल, ये शायद पहली बार होगा, जब नेता प्रतिपक्ष विधानसभा के किसी सत्र में एक भी दिन शामिल नहीं हुए हों. बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है. उसके लिए 28 जुलाई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा लेकिन तेजस्वी यादव ने आरेजडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए अबतक एक भी दिन प्रचार नहीं किया है. इसके साथ ही नीट को लेकर बिहार समेत देशभर में छात्राों का आंदोलन चल रहा है लेकिन आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष गायब हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0