पटना में कर्ज के पैसे को लेकर विवाद, युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश; दो झुलसे, NMCH में भर्ती
पटना: बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में कर्ज के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक झुलस गए। दोनों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पटना:- बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में कर्ज के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक झुलस गए। दोनों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना 25 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात पूर्व दरवाजा मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कैमाशिकोह निवासी उपेंद्र ने 31 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशू राज को कुछ रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। शुक्रवार रात उपेंद्र कर्ज की रकम वापस मांगने आशुतोष के पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच रुपये को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उपेंद्र ने आशुतोष पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में आशुतोष झुलस गया। वहीं, मौके पर मौजूद 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आने से झुलस गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में उन्हें पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में दोनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान कर ली गई है।
पुलिस कर्ज के लेन-देन को लेकर हुए विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों घायल युवकों का इलाज NMCH में चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







