स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीसी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया दिशा निर्देश।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीसी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पाकुड़:

नगर परिषद पाकुड़ स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने रविवार को स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम की साफ – सफाई का कार्य अपने अंतिम चरण पर है। उपायुक्त ने स्टेडियम में चल रहे सफाई अभियान का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम परिसर की पूरी साफ –सफाई अच्छी तरह से करने को कहा। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतने का कर्मियों को निर्देश दिया। स्टेडियम में बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियों की रंगाई भी अच्छी तरह से करने को कहा, मैदान में उपजे जंगल – झाड़ी को काटने को कहा गया । उन्होंने साफ सफाई के कार्य को जल्द पूरा कर लेने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार को दिया। ताकि आगे के कार्य को ससमय निष्पादित किया जा सके।

DC took stock of the arrangements at the main venue regarding the Independence Day celebrations

उपायुक्त ने नगर परिषद स्थित विभिन्न चौकों का निरीक्षण किया

उपायुक्त श्री वरुन रंजन ने नगर परिषद स्थित बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक आदि चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी चौकों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

DC took stock of the arrangements at the main venue regarding the Independence Day celebrations

मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार, सिटी मैनेजर एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।