पटना में दशहरा पंडालों की सोमवार से फायर मैपिंग, 300 वर्ग मीटर से बड़े पंडालों के लिए फायर सर्टिफिकेट अनिवार्य
पटना: दशहरा पर्व को लेकर पटना जिले में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से सोमवार से जिले के प्रमुख पूजा पंडालों की फायर मैपिंग शुरू की जाएगी। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा।
पटना:- दशहरा पर्व को लेकर पटना जिले में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से सोमवार से जिले के प्रमुख पूजा पंडालों की फायर मैपिंग शुरू की जाएगी। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को अग्निशमन विभाग मुख्यालय की ओर से जारी SOP का पालन करना होगा। 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले पूजा पंडालों के लिए फायर सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। इसके अलावा बिजली विभाग से भी आवश्यक प्रमाण पत्र लेना होगा।
पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पंडालों में वॉलेंटियर्स की तैनाती भी अनिवार्य होगी। अग्निशमन विभाग इन वॉलेंटियर्स को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण देगा।
वहीं, 5000 वर्गफीट वाले पंडालों के लिए पूजा समितियों को प्रपत्र ‘द’ के तहत घोषणा पत्र देना होगा। आवश्यकता के अनुसार अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे।
फायर मैपिंग के दौरान पंडालों की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ-साथ अग्निशमन वाहनों के पहुंचने वाले मार्ग की भी जानकारी जुटाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों से भी दमकल वाहनों को पटना बुलाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

