महाबोधी कॉलेज बेलागंज के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर एवम् शकील अहमद खान का भव्य स्वागत

Sep 9, 2023 - 07:20
महाबोधी कॉलेज बेलागंज के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर एवम् शकील अहमद खान का भव्य स्वागत

गया | बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू के नेतृत्व में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, सी डब्लू सी सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान का पटना से गया जाने के क्रम में महाबोधी कॉलेज बेलागंज के पास सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वाले में विजय कुमार मिठू, बेलागंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम विनय शर्मा, ललन कुमार दास, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, महाबोधी कॉलेज के प्राचार्य डा अरविंद कुमार, प्रो विनोद कुमार टुन्नी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो सतेंद्र कुमार, डा अनिल कुमार सिन्हा, प्रो दिनेश कुमार, मधेश्वर शर्मा, रामजी शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह सहित अन्य लोगो ने बड़ा माला पहनाया तथा जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया तथा सत्यमेव जयते का प्रतीक चिन्ह भेट किया। स्वागत में जुटे सैकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिका अर्जुन खड़गे जिंदाबाद, डा अखिलेश प्रसाद सिंह जिंदाबाद के नारो को बुलंद किया।
स्वागत में उपस्थित नेताओ ने कहा की बिहार कांग्रेस के लोकप्रिय जुझारू प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता गया के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया कार्यक्रम एवम् बोधगया में भारत जोड़ो जनसंवाद सह सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे, इन कार्यक्रमों में हजारों, हजार की संख्या में लोग शामिल रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दिशानिर्देशन में गया जिला कांग्रेस कमिटी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक संपूर्ण जिला के घर, घर, जन, जन में देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला को उजागर कर अगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराएंगे। कल देश के छह राज्यों में हुए सात जगह के उपचुनाव परिणाम में आई एन डी आई ए गठबंधन ने एन डी ए को हरा कर इसकी शुरुआत कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0