झारखंड को 2029 तक TB मुक्त बनाने का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताई सरकार की रणनीति

Jun 11, 2026 - 17:21
Jun 11, 2026 - 17:22
झारखंड को 2029 तक TB मुक्त बनाने का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताई सरकार की रणनीति

Giridih : गिरिडीह में नेशनल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जहां टीबी उन्मूलन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की रणनीति पर मंथन हुआ. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए. इरफान अंसारी ने कहा किआज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है, तब स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को खत्म करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है.

स्वास्थ्य मंत्री का दावा, रिम्स-2 निर्माण में तेजी से हो रहा काम

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की निगरानी और दिशा-निर्देशों के तहत राज्य सरकार लगातार अभियान चला रही है. पंचायत स्तर तक शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है और मरीजों को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है. 

मंत्री ने दावा किया है कि वर्तमान में राज्य में लगभग 6 हजार टीबी मरीज हैं और सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक झारखंड को टीबी मुक्त बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में रिम्स-2 के निर्माण की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा.

टीबी बीमारी को जड़ से खत्म करनाकेंद्र सरकार का लक्ष्य

बैठक में मौजूद रहे स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि दुनिया के करीब 25 प्रतिशत टीबी मरीज भारत में हैं, इसलिए केंद्र सरकार का सबसे अधिक फोकस इस बीमारी को जड़ से खत्म करने पर है. उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है और इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं. 

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सीएचओ, मेडिकल कॉलेजों और सामाजिक सहभागिता की भूमिका टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहद अहम है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप मरीजों और बीमारियों का व्यापक डाटा तैयार करने के लिए एआई तकनीक के उपयोग पर भी काम किया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0