व्हाट्सएप पर चलती थी झामुमो+कांग्रेस की सरकार : संजय सेठ

लोकसभा में शून्यकाल में बोले सांसद संजय सेठ : जेएसएससी का एडमिट कार्ड पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी के यहां से बरामद होना गंभीर विषय है। पूरे मामले की सीबीआई जांच कर, युवाओं को इंसाफ दिया जाए।

व्हाट्सएप पर चलती थी झामुमो+कांग्रेस की सरकार : संजय सेठ

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के खुलासे का मामला आज रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। सांसद सेठ ने लोकसभा में कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूर्व की जो सरकार झारखंड में चल रही थी, वह व्हाट्सएप पर चलती थी। ट्रांसफर, पोस्टिंग जैसे कार्य व्हाट्सएप पर किए जाते थे। सांसद ने कहा कि इससे भी गंभीर विषय है कि मुख्यमंत्री के करीबी विनोद सिंह के यहां जेएसएससी की परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। राज्य के 9 लाख युवा सड़कों पर है। न्याय मांग रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। सांसद ने लोकसभा में सरकार से मांग की कि छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़, जेएसएससी के पेपर लीक और व्हाट्सएप चैट के पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। छात्रों को इंसाफ दिया जाए।