SIR के खिलाफ JMM का रांची में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
रांची में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने SIR के खिलाफ लोक भवन के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे/हटाने की मांग भी की गई।

JMM के मुताबिक, SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और पार्टी की आपत्तियों पर विचार होना चाहिए। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कई फैसलों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई थीं। पार्टी ने दावा किया कि इन आपत्तियों के बावजूद SIR के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए।
प्रदर्शन में रांची, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों से JMM कार्यकर्ता शामिल हुए। सुप्रियो भट्टाचार्य, महुआ माजी और अन्य पार्टी नेता भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0