गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 वर्षो से फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Jul 14, 2023 - 07:14
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 वर्षो से फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गया पुलिस के द्वारा कई नक्सली कांडों में शामिल बांके बाजार ओपी के डुमरी के रहने वाले कुख्यात हार्डकोर नक्सली नक्सली भोला परहिया उर्फ रविन्द्र परहिया को गिरफ्तार किया गया है.
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विभिन्न नक्सली कांडों में शामिल कुख्यात हार्डकोर नक्सली भोला परहिया बांकेबजार अंतर्गत अपने घर में छुपा है. सूचना मिलते हीं रोशनगंज थानाध्यक्ष एवं सीआरपीएफ 159 के साथ छापेमारी कर कुख्यात नक्सली को गिरफतार किया गया. एसएसपी ने बताया पकड़े नक्सली के विरुद्ध कई नक्सली कांड पूर्व से दर्ज हैं इनमें मुख्य रुप से वर्ष 2008 में रोशनगंज थाना के ग्राम चौकाई में एयरटेल एवं विशुनपुर रिलायंस का टावर को अपने नक्सली साथियों के साथ बम बिसफोट कर उड़ा दिया गया था फायरिंग करते हुए नक्सलियों के साथ नारा भी लगाया गया था. इसके अलावा 2011 में रोशनगंज के परसावां खुर्द में अपने नक्सली साथियों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों को घर से निकालकर उनके घर में ताला मार दिया गया था और तीन व्यक्तियों को हथियार के बल पर अपहरण कर मुरली पहाड़ ले गए थे. एसएसपी ने बताया इस नक्सली के पकड़े जाने के बाद नक्सली गतिविधि पर विराम लगेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0