रांची में राज्य स्तरीय व्यवसायिक परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा, ITI के 200 मीटर दायरे में लागू रहेंगे प्रतिबंध

रांची: राज्य स्तरीय व्यवसायिक परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (सामान्य), रांची में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

Sep 25, 2026 - 08:16
Sep 25, 2026 - 08:22
रांची में राज्य स्तरीय व्यवसायिक परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा, ITI के 200 मीटर दायरे में लागू रहेंगे प्रतिबंध

रांची:- राज्य स्तरीय व्यवसायिक परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (सामान्य), रांची में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने BNSS की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 25 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।

निषेधाज्ञा के दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र या हरवे-हथियार लेकर चलने तथा किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0