रांची में बृहद धूमकुड़िया भवन का शिलान्यास, आदिवासी संस्कृति और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में उपस्थित कल्याण मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों ने धूमकुड़िया भवन की मांग काफी पुरानी थी. उन्होंने कहा कि तुम गुड़िया भवन का निर्माण पूरा हो जाने से जनजातीय संस्कृति को बल मिलेगा

May 11, 2026 - 17:52
रांची में बृहद धूमकुड़िया भवन का शिलान्यास, आदिवासी संस्कृति और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा



RANCHI : राजधानी रांची के करम टोली स्थित धूमकुड़िया परिसर में कल्याण विभाग की ओर से बृहद धूमकुड़िया भवन एवं बहुउद्देशीय केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर सूबे के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, रांची विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, आदिवासी समुदाय के अगुआ नेता सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. इस मौके पर धूमकुड़िया भवनाओं का शिलान्यास की आधारशिला रखी गई.

वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित कल्याण मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों ने धूमकुड़िया भवन की मांग काफी पुरानी थी. उन्होंने कहा कि तुम गुड़िया भवन का निर्माण पूरा हो जाने से जनजातीय संस्कृति को बल मिलेगा. साथ ही आदिवासी बच्चों के शिक्षा और कला संस्कृति के विकास का भी अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम के संबोधन में रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची में बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं और कल्याण विभाग की ओर से आदिवासी समाज के हित के लिए लगातार पहल करते हुए कल्याणकारी कार्य किए जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0