रांची में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप, मची सनसनी, यहां जानिए पूरा डिटेल
इस सांप की दुर्लभता और अंधविश्वासों के चलते इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।
RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची में उसवक्त अफरा-तफरी फैल गई, जब एयरपोर्ट के सामने एक दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखा। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जू में रखा गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है।
कौन-सा है सांप?
वन्य प्राणी विशेषज्ञों की माने को ये सांप रेड सैंड बोआ प्रजाति का है। यह सांप मुख्य रूप से राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर पाया जाता है। रेड सैंड बोआ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बताया जाता है कि ये मुख्य रूप से छोटे जीवों जैसे चूहे, छिपकलियां, अन्य छोटे सरीसृप को खाकर पर्टायवरण को संतुलित बनाए रखता है।
हालांकि, इस सांप की दुर्लभता और अंधविश्वासों के चलते इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है। इसे पकड़ना, शिकार करना, खरीद-बिक्री या तस्करी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाता है। इन सभी पर सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











