जयपुर-मुंबई पेसेंजर ट्रेन में आरपीएफ जवान ने की फायरिंग, 4 की मौत

जयपुर से मुंबई जा रही एक चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। मामले में आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।ट्रेन में फायरिंग की घटना महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास हुई है जिसमें आरपीएफ के एक एएसआई और अन्य तीन लोगों की मौत हुई है।

Sep 15, 2023 - 10:31
Jun 5, 2024 - 10:32
जयपुर-मुंबई पेसेंजर ट्रेन में आरपीएफ जवान ने की फायरिंग, 4 की मौत

रांची : जयपुर मुंबई पेसेंजर ट्रेन में गोलीबारी होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। गोली आरपीएफ के जवान ने चलाई और मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई और 3 यात्री शामिल है। सुबह 5.30 के बीच पालघर-दहिसर के बीच यह घटना घटी। आरपीएफ जवान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद 30 साल के जवान चेतन ने आरपीएफ एएसआई पर गोली चला दी। जिससे आरपीएफ एएसआई सहित 4 लोगों की मौत हो गई। आरपीएफ के एएसआई टीकाराम महतो की मौत गई है। गोली चलाने वाले जवान को अरेस्ट कर लिया गया है। यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0