बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत, अपराधियों को सम्राट की चेतावनी, कहा : छोड़ना होगा बिहार, 5 साल में 1 करोड़ राशन कार्ड बनेंगे

Jul 15, 2026 - 17:55
बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत, अपराधियों को सम्राट की चेतावनी, कहा : छोड़ना होगा बिहार, 5 साल में 1 करोड़ राशन कार्ड बनेंगे

BHAGALPUR : भागलपुर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की शुरुआत की। काशील गांव में मंच से CM ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये आजादी के बाद सबसे बड़ा कदम है। इन डिग्री कॉलेजों की लगातार मॉनिटरिंग होगी। अगले 1 साल में नई जगह पर विक्रमशिला यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। भागलपुर में AI और कंप्यूटर साइंड के लिए एक और कॉलेज खोलेंगे।

मुख्यमंत्री ने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से लौटने की अपील की। CM ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए एक ही ऑप्शन है भागलपुर जेल या बिहार छोड़कर चले जाइए।

अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी ने बिहार में सुशासन स्थापित किया है। इससे हम कोई समझौता नहीं करेंगे। हमने 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है। अपराधी कोई हो किसी जाति का हो किसी धर्म का हो। वो भागलपुर की जेल में रहेगा या बिहार छोड़ना पड़ेगा। अपराध जब तक रहेगा तक तक सुशासन नहीं रह पाएगा।

लोगों से बिहार लौटने की अपील की

जो लोग बिहार से बाहर काम करने चले गए हैं। मैं उनसे अपील करता हूं आप बिहार आइए। आपको पानी, बिजली सब उपलब्ध करवाएंगे। हमने 15 हजार एकड़ जमीन चिन्हित की है। गंगा किनारे मुंगेर से लेकर भागलपुर तक 83 किलोमीटर तक हम मरीन ड्राइव बना रहे हैं।

सहयोग कार्यक्रम में 6 लाख आवेदन आए

मैंने सहयोग कार्यक्रम चलाया। पूरे बिहार से 6 लाख लोगों ने आवेदन किया। साढ़े 5 लाख लोगों के आवेदन पर काम हो चुका है। 10 दिन में पूरे बिहार में साढ़े 11 हजार लोगों को नोटिस देना पड़ा। दूसरा नोटिस पाने वाले अफसर 300 हो गए। तीसरा नोटिस लेने वाले अफसर सिर्फ 4 हैं। कोई अफसर हमारा नोटिस नहीं लेना चाहता है। पटना में मेरे सहयोग शिविर में 129 आवेदन आए थे। 100 लोगों से मैं मिला। सभी के आवेदन का मैंने वहीं हल निकाला।

साइबर अपराधियों पर पैनी नजर है

साइबर अपराधी लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल रहे हैं। खाते हैक कर रहे हैं। फेसबुक के जरिए फ्रॉड कर रहे हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट बन रही है। किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। सभी को भागलपुर की जेल में बंद करने का काम करेंगे।

अस्पतालों में रेफर बंद करना होगा

15 अगस्त से हमने तय किया है। भागलपुर मेडिकल कॉलेज, अनुमंडल अस्पताल, बांका, मुंगेर के अस्पतालों में ही इलाज होगा। अनुमंडल में इलाज ना हो तो जिले में भेजिए। इससे ऊपर बिना गंभीर बीमारी के किसी ने भेजा तो सिविल सर्जन पर एक्शन लेंगे।

1 करोड़ राशन कार्ड बनवाना है

1 करोड़ राशन कार्ड बनवाना है। इन सभी लोगों को राशन कार्ड से जोड़ना है। अगले 5 सालों में 50 लाख लोगों को पक्का मकान देना है। किसान भाइयों से कहूंगा कि 6 बजे सुबह से लेकर 6 बजे शाम तक आपके खेतों में पानी पहुंचाएंगे।

30 नवंबर तक बन जाएगा विक्रमशिला पुल

भागलपुर में एक ब्रिज टूट गया था। मैंने सेना की मदद लेकर वहां पर टेंपरेरी ब्रिज बनाने का काम किया। 126 करोड़ रुपए हमने स्वीकृत किया है। 30 नवंबर के पहले विक्रमशिला सेतु सभी के लिए खोलने के लिए निर्देश दिए हैं।

उद्योगों के लिए 400 एकड़ जमीन

उद्योगों के लिए 400 एकड़ जमीन देने जा रहे हैं। इसी साल यहां इंडस्ट्री लगाएंगे। हमारे लोग बाहर नहीं जाएंगे। वो हमारे बीच में रहेंगे। पहले बहनों को काम नहीं मिलता था। नीतीश जी की सरकार आई तो लाखों बहनों को काम दिया गया। 1 करोड़ 81 लाख बहनों के खातों में राशि पहुंचाई गई है। 25 जुलाई को बची बहनों के खातों में भी राशि पहुंच जाएगी।

किराए के या खाली सरकारी भवनों में बने डिग्री कॉलेज

नए कॉलेजों में अब तक 60 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है। सबसे अधिक नामांकन मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 40 से अधिक कॉलेजों में हुए हैं। विषयों की बात करें तो छात्रों ने सबसे ज्यादा रुचि हिंदी और इतिहास में दिखाई है।

एक डिग्री कॉलेज बनाने का कुल बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है। पहले फेज में इन्हें किराए के या खाली सरकारी भवनों में शुरू किया गया है। पुराने भवनों की मरम्मत और फर्नीचर पर प्रति कॉलेज 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0