आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदानों को भूलाया नहीं जा सकता: डीएम

Dec 15, 2023 - 09:53
आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदानों को भूलाया नहीं जा सकता: डीएम

गया। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 73 वें पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक, आशीष भारती, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, पटेल विचार मंच के संयोजक अनिल कुमार पटेल, वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि गणमान्य लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज़ाद भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री देशरत्न राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एकीकृत् भारत के निर्माता है। इस महान शख्सियत का दिल का दौरा पड़ने के कारण 15 दिसंबर 1950 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है। सरदार पटेल एक निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने देश के हितों को सबसे ऊपर रखा और एक निष्ठा शक्ति के साथ भारत की आधुनिक निर्माण अमूल्य योगदान हम सभी भारतीय को याद रखना चाहिए, उनके चरणों को हम नमन करते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0