पूंछ आतंकी हमले की तीव्र निंदा करते हुए जांबाज जवानों की शहादत पर जताया शोक:-कांग्रेस

Apr 22, 2023 - 06:27
पूंछ आतंकी हमले की तीव्र निंदा करते हुए जांबाज जवानों की शहादत पर जताया शोक:-कांग्रेस

गया । जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में देश के पांच जांबाज जवानों की शहादत अत्यंत दुखद है। उन वीर जवानों कैंडल जला कर, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। गया शहर के चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में शहीद मनदीप सिंह, देवाशीष वसवाल, कुलवंत सिंह, हरकृष्ण सिंह, सेवक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया की इनके परिवारों को सहनशक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला,नारायण कुमार सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, उदय शंकर पालित, विनोद उपाध्याय,विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो शमीम, मो मुजम्मिल , अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, श्रवण पासवान, सुरेंद्र मांझी, आदि शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा उनके जजबे को सलाम किया। संपूर्ण देशवासी इस मामले में केंद्र सरकार के साथ है, सरकार अविलंब इस घटना की जांच करा कर जिम्मेवार लोगो की कड़ी सजा दिलाए ताकि दुबारा ऐसा करने की हरकत ना करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0