सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीखी फिल्म निर्माण की बारीकियाँ

Jun 21, 2024 - 12:07
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीखी फिल्म निर्माण की बारीकियाँ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के ‘जलतरंग‘ कार्यक्रम में झारखंड के प्रमुख फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता श्री मेघनाथ ने फिल्म निर्माण से संबंधित कई बारीकियाँ छात्रों और शिक्षकों को बताई। छात्रों और शिक्षकों ने उनके साथ बातचीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों को पृथ्वी, दिन और रात तथा पृथ्वी पर जीवन की रचना से संबंधित एक एनीमेटेड फिल्म ‘द मुंडारी सृष्टि कथा‘ दिखाया, जो लोक-कथा पर आधारित थी। इसके बाद उन्होंने सतत विकास और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर आधारित एक प्रसिद्ध गीत ‘गांव छोड़ब नहीं‘ तथा ‘ट्रेन रूट टू लोहरदगा‘ डोक्युमेंट्री फिल्म भी दिखाई।

उन्होंने ‘सत्यजीत रे फिल्म क्लब‘ तथा ‘मीडिया और संचार क्लब‘ के सदस्यों के साथ फिल्म से संबंधित बातचीत की। छात्रों के लिए यह अनुभव बहुत ही ज्ञानवर्धक और समृद्ध रहा।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि छात्रों को मेघनाथ जैसे अनुभवी फिल्म निर्माता के साथ बातचीत करने का यह अवसर उपयोगी रहा ।उन्हें फिल्म निर्माण की सूक्ष्म जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही इस क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0