औद्योगिक नगरी मानपुर पटवा टोली में रामभक्त नेदीपोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया

Jan 11, 2024 - 10:49
औद्योगिक नगरी मानपुर पटवा टोली में रामभक्त नेदीपोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया

गया । अयोध्या धाम में 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले देश के विभिन्न शहरों और गाँवों में रामोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं गुरूवार को गया जी के औद्योगिक नगरी मानपुर पटवा टोली के सेमराज पार्क में भारत माता का भव्य चित्र बनाकर एवं हजारों दीप जलाकर सैकड़ों रामभक्त रामोत्सव एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम बड़ा ही उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में भागवान श्रीराम के प्रति आगाध प्रेम और आस्था रखने वाले सभी रामभक्त पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे उत्साहित होकर जय श्रीराम का नारे लगाया एवं जयघोष के नारों से पूरा मोहल्ला गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बुनकर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी गोपाल पटवा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी, भाजपा बुनकर नेता दुखन पटवा, दीपक स्वर्णकार, बिट्टू कलाकार सहित सैकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0