प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर सिर को गायब किया
लगातार 17 दिनों तक चली जांच, तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद बुंडू पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
रांची के बुंडू में 19 जून को सिर कटा अधजला शव मिला था। बुंडू पुलिस ने आखिरकार 17 दिन बाद इस सनसनीखेज मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक संजय लोहरा की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में मिले सुराग और उसी के निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र केआगरा और सुंदरडीह के जंगल में मृतक के कटे हुए सिर को बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय लोहरा की हत्या की। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव का सिर काटकर अलग कर दिया तथा शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह जंगल से सिर कटा अधजला शव बरामद हुआ था।
लगातार 17 दिनों तक चली जांच, तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद बुंडू पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपी पत्नी के प्रेमी की निशानदेही पर कटा हुआ सिर बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल की टीम, बुंडू डीएसपी, बुंडू थाना प्रभारी, तमाड़ थाना प्रभारी और पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0











