अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
गयाजी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि अटल जी महान राजनेता, कवि, वक्ता और दूरदर्शी चिंतक थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और लोकतांत्रिक मूल्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता ने कहा कि अटल जी की राष्ट्रसेवा और सरल व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सुनील बंबइया, राणा रणजीत सिंह, मंटू कुमार, महेश यादव, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।