अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरूद्ध चंदौती थाना ने किया छापेमारी, बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर जप्त

Feb 18, 2023 - 10:42
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरूद्ध चंदौती थाना ने किया छापेमारी, बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर जप्त

गया। गया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग को रोकथाम को लेकर लगातार करवाई की जा रही है। इसी दौरान गुप्त सूचना पर चंदौती थाना की पुलिस द्वारा बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है, एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चन्दौती थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपके अवैध खनन, ओवरलोडिंग कर बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना को तुरंत निर्देशित किया गया। चन्दौती थाना के द्वारा अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चन्दौती थाना क्षेत्र से बालू लदा हुआ 01 ट्रैक्टर को जप्त किया है और इस संबंध में चन्दौती थाना कांड सं-110/23 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0