आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव जी.डी. पब्लिक स्कूल में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया:-समाजसेवी धर्म शाही

Jul 16, 2022 - 11:24
आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव जी.डी. पब्लिक स्कूल में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया:-समाजसेवी धर्म शाही

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया। शहर के लखीबाग, मानपुर स्थित जी.डी. पब्लिक में
आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं डायरेक्टर स्नेहा शाही ने तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए समस्त विद्यालय को संबोधित किया। स्वतंत्रता को अमृत समान बताते हुए उन्होंने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर अपने सारगर्भित विचार रखे। साथ ही वंदे मातरम् एवं जय हिन्द जय भारत के नारे लगाए गए। समाजसेवी धर्म शाही ने बताया कि 75वीं अमृत महोत्सव के अवसर पर जी. डी पब्लिक स्कूल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में बच्चो ने उपस्थित होकर ऐतिहासिक बना दिया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उनके अविभावक एवं सभी शिक्षकगण का जोश सरहनीय रहा। वहीं डायरेक्टर स्नेहा शाही ने बताया कि आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव के मौके विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उनके अविभावक के साथ एक परिवार की तरह उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं। देश का 75वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0