उपायुक्त छवि रंजन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर की समीक्षा,कहा, समन्वय बना कर करें काम

Apr 12, 2021 - 05:34
उपायुक्त छवि रंजन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर की समीक्षा,कहा, समन्वय बना कर करें काम

रांची । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की उपायुक्त छवि रंजन द्वारा आज समीक्षा की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोेजित बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किये गये कार्य, कार्य निष्पादन में समस्या और विभागों के बीच समन्वय को लेकर पूरी जानकारी ली। टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, डेड बाॅडी डिस्पोजल, होम आइसोलेशन, आईईसी सेल इत्यादि की उपायुक्त द्वारा विस्तार से समीक्षा की गयी। टेस्टिंग सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जांच के लिए बनाये गये टीम और जांच केन्द्र को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उपायुक्त ने संबंधित सेल के वरीय प्रभारी को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की जांच सुनिश्चित करवाने का निदेश दिया।
डेड बाॅडी सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने वरीय प्रभारी से पूरी जानकारी लेते हुए कहा कि पूरी सावधानी और सर्तकता के साथ डेड बाॅडी का डिस्पोजल करायें।
कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दुकानों और प्रतिष्ठानों पर उपायुक्त ने नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दुकान या प्रतिष्ठान द्वारा कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो नियमानुसार उसे 48 घंटे के लिए सील करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0