ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बने देशवासी : वीणा सारडा

Jun 5, 2024 - 05:15
ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बने देशवासी : वीणा सारडा

रांची। जागृति महिला शाखा, मारवाड़ी युवा मंच, (रांची दक्षिण) की अध्यक्ष वीणा सारडा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास के पश्चात अपने-अपने घरों के मंदिरों में शंखनाद किया एवं संध्या 7:00 बजे सभी सदस्यों ने अपने घरों में
दीप प्रज्ज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि कोरोना से जल्द से जल्द देशवासियों को मुक्ति मिले। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष वीणा सारडा ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर शाखा सचिव निर्मला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा , मधु पिलानिया, उर्मिला मोटानी, अनुपमा विजय, अनीता अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल, पूजा सारडा सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0