ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 14 मार्च को जमशेदपुर एवं 21 मार्च को देवघर में होगा जिला सम्मेलन

हेमन्त सरकार आरक्षण देने का वादा अविलंब पूरा करे : कैलाश यादव

Feb 17, 2021 - 05:02
ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 14 मार्च को जमशेदपुर एवं 21 मार्च को देवघर में होगा जिला सम्मेलन

रांची। श्रीकृष्ण विकास परिषद, झारखंड के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा है कि लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या वाले पिछड़े वर्गों के मौलिक अधिकारों का हनन रोकने के लिए राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर श्रीकृष्ण विकास परिषद के तत्वावधान में 14 मार्च को जमशेदपुर और 21 मार्च को देवघर में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के बाद बीजेपी ने एक साजिश के तहत तत्कालीन प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण में कटौती कर 14 प्रतिशत कर दिया था, जिस कारण पिछड़े वर्गों को बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक तौर पर भी उपेक्षित होना पड़ रहा है।
श्री यादव ने कहा कि ओबीसी के साथ झारखंड में सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है,यह संवैधानिक रूप से मिले अधिकारों का प्रत्यक्ष हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा अविलंब पूरा करे, नहीं तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि श्रीकृष्ण विकास परिषद बीते दिनों (31जनवरी को) झारखंड विधानसभा के सभागार में आयोजित यादव मिलन समारोह में हेमन्त सरकार से 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर जागरूकता अभियान के तहत राज्य के 24 जिलों में चरणबद्ध सम्मेलन करने का घोषणा की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0