कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी, वादा : किसानों का कर्ज होगा माफ

Jun 5, 2024 - 05:15
कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी, वादा : किसानों का कर्ज होगा माफ

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को घोषणा पत्र जारी किया गया। चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस की ओर से बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित रहने का वादा किया गया है। जनमुद्दों के समाधान और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सदैव तत्पर रहने के बाद भी घोषणा पत्र में कही गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि यदि जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया और सरकार बनाने का मौका मिला तो बिहार का कायाकल्प करेंगे। विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति में सुधार कर आपूर्ति निशुल्क की जाएगी। किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा-जदयू के कुशासन से ऊब चुकी है। कांग्रेस पार्टी और इसके सहयोगी दलों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश के सह प्रभारी अजय कपूर, राज बब्बर, निखिल कुमार, तारीक अनवर सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0