कोरोना से बचाव के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस ने चलाया फाॅगिंग ड्राइव

Jun 5, 2024 - 11:43
कोरोना से बचाव के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस ने चलाया फाॅगिंग ड्राइव

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल द्वारा शनिवार को पिस्का मोड़ से नायक चौक तक कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए सैनिटाइज एवं सघन डिसिनफेक्टेन्ट फॉगिंग ड्राइव चलाया गया। इस अवसर पर उनके साथ एआईपीसी के अर्नव भट्टाचार्या भी शामिल थे।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि राजधानी में कोविड-19 महामारी का कहर जारी है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइज, सघन डिसिनफेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव के माध्यम से कोरोना महामारी के फैलाव को कुछ हद तक रोका जा सकता है।
उन्होेंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना का फैलाव अधिक हो रहा है, उन क्षेत्रों में संगठन की ओर से नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, सघन डिसिनफेक्टेन्ट एवं फॉगिंग ड्राइव चलायेगा।
इस मौके पर राजेश कुमार राजू, कृष्ण सहाय,अमरजीत सिंह, मृणाल सिंह, राजीव चौरसिया,गौरव आनंद,पुनीत कुमार,नीतीश कुमार,सोनू सिंह,श्रीकांत कुमार, आयुष अग्रवाल आनंद कुमार ,सुनील साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0