गंगा नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत।

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरा गंगा घाट पर स्नान करने गए एक किशोर स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया।

Jun 4, 2024 - 09:50
गंगा नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत।

बख़्तियारपुर ,पटना :

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरा गंगा घाट पर स्नान करने गए एक किशोर स्नान के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया। जिसके बाद साथ स्नान कर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत कर घटना के 3 घंटे बाद शव को नदी से निकाल लिया। मृतक की पहचान तेजाबीघा गाँव निवासी बिल्लट राय के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया है। वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0