ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Jun 14, 2021 - 11:47
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

गया : गया-पटना रेलखंड पर गया-चाकन्द स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गया जंक्शन के डिप्टी एसएस कार्यालय को कंट्रोल रूम से जब इस घटना की जानकारी मिली तो गया रेल थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई।

गया रेल थाना के एक पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गया रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को 72 घंटे शीतगृह में रखा गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि गया-चकन्द गया स्टेशन से 17-19 किमी के बीच अप लाइन के पास एक व्यक्ति के शव पड़े रहने की सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय को दी गयी थी। जिसके बाद रेल थाना की पुलिस ने शव को बरामद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0