दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटा की मौत ।

बाइक जैसे ही फतुहां थानां के सुकुलपुर फोर लेन के समीप स्थित वाटर पार्क के नज़दीक पहुची वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया।

Jun 4, 2024 - 08:24
दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटा की मौत ।

बख्तियारपुर:-

पटना जिला अंतर्गत फतुहां थाना क्षेत्र के सुकुलपुर गांव के समीप बख्तियारपुर-पटना फोर लेन पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद डाला । जिस पर सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। बताया जाता है कि शेखपुरा जिला के बरबीघा के इस्माइलपुर गांव निवासी पंचानन कुमार(30वर्ष) अपनी मां ललिता देवी(52वर्ष) को अपने बाइक से लेकर पटना के रामकृष्णानगर के अमर दीप नगर स्थित अपने घर ले जा रहे था। बाइक जैसे ही फतुहां थानां के सुकुलपुर फोर लेन के समीप स्थित वाटर पार्क के नज़दीक पहुची वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर लगते हीं दोनो सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिससे उनकी मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना के बाद घटनास्थल ग्रमीणों की भीड़ जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0