पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

Apr 10, 2021 - 05:46
पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी अनुदेशों के अनुपालन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरुप सामाजिक दूरी ,मास्क अनिवार्य रूप से लगाना तथा इसकी जांच करना, दुकानदार व खरीदार अक्षरशः इनका पालन करें, इसकी जांच अधिकारी व पुलिस अधिकारी नियमित रूप से करें। इसकी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिदिन की भांति दुकान, प्रतिष्ठान व बाजार रविवार को भी निश्चित समय अवधि तक खुलेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0