मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में मिला सबको न्याय : अशोक कुमार सिंह

Jul 22, 2022 - 04:16
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में मिला सबको न्याय : अशोक कुमार सिंह

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जाने-माने समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सबको न्याय मिला और सबका विकास हुआ है। उनकी कथनी और करनी एक है। चुनाव पूर्व जनता से उन्होंने जो वादे किए थे, उसे पूरा किया। नीतीश कुमार सबके साथ न्याय और सबका विकास के सिद्धांतों पर अमल करते हुए सूबे के चहुंमुखी विकास की गति तेज करने में जुटे हैं। श्री सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि विगत 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का सर्वांगीण विकास संभव हो पाया है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, वृद्धजनों सहित सभी तबके के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में नीतीश सफल मुख्यमंत्री रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 के पूर्व बिहार की छवि जंगल राज के रूप में स्थापित हो गई थी। नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित किया। बेहतर विधि-व्यवस्था व सुशासन देने की दिशा में कीर्तिमान बनाया। नतीजतन बिहार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश प्रयासरत हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश के शासनकाल में राज्य की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में बिहार सरकार महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए पुनः लाॅकडाउन लागू करने की घोषणा की। श्री सिंह ने कहा कि बिहार में शायद ही कोई ऐसा घर हो जो नीतीश कुमार की योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ हो। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष और सुशासन बाबू के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। आनेवाले दिनों में जनता उनके कार्यों के आधार पर भाजपानीत गठबंधन की सरकार को भरपूर समर्थन देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0