मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैलून-पाॅर्लर संचालकों की पीड़ा समझी : आदित्य

एक सितंबर से सैलून-पाॅर्लर खोलने के निर्णय पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के प्रति किया आभार व्यक्त

Jun 5, 2024 - 11:43
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैलून-पाॅर्लर संचालकों की पीड़ा समझी : आदित्य

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैलून- ब्यूटी पाॅर्लर संचालकों का दुख दर्द समझते हुए उनके प्रतिष्ठान खोलने की इजाजत दे दी है। इसके लिए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल व झारखंड सैलून एसोसिएशन, रांची ब्रांच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व वित्त मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि बीते दिन प्रोफेशनल कांग्रेस ने वित मंत्री को राज्य के सभी सैलून व ब्यूटी पाॅर्लर खोलने हेतु एक आग्रह पत्र सौंपा था, जिसे वित मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की। मुख्यमंत्री ने भी तुरंत संज्ञान में लेते एक सितंबर से खोलने की इजाजत दे दी।
इधर प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड सैलून एसोसिएशन के सदस्यों के साथ शनिवार को वित मंत्री से मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त किया।
प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने राज्य सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा से जीवन और जीविका दोनों चले, इसको लेकर प्रयासरत रही है। एक सितंबर से सैलून-पाॅर्लर खोले जाने से राज्य के 65 हजार परिवारों को पुनः रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
आभार व्यक्त करने वालों में झारखंड सैलून एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीति सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजू सिंह, सदस्य- अमित कुमार, कमल कुमार, आलोक, दिलिप मोदी, अजय, ज्योति, अर्चना, दिप्ती, ममता सिंह शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0