मूलवासी सदान मोर्चा ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

हर दिल अजीज थे बाजपेयी : राजेन्द्र प्रसाद

Jun 5, 2024 - 07:18
मूलवासी सदान मोर्चा ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
  • रांची। मूलवासी सदान मोर्चा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर स्व.बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्व. बाजपेयी हर दिल अजीज राजनेता थे। सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे। झारखंडवासियों के हितों की रक्षा करते हुए उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मांग को स्वीकार किया। श्री प्रसाद ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी और बहुआयामी व्यक्तित्व के राजनेता स्व. बाजपेयी युगों-युगों तक याद किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मूलवासी सदान मोर्चा के अन्य पदधारी व सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0