"वृक्ष हमारे मित्र" जन जागरूकता अभियान के तहत देश, विदेश से आएं पिण्डानियों के बीच आपने निजी‌ खर्चो से बिपिन विगत कई वर्षों से पौधों का कर रहे है वितरण

पर्यावरण संरक्षण हेतु कला, साहित्य एवं पर्यावरण सेवक/ संरक्षक बिपिन बिहारी ने मेला 2024 में 18 सितम्बर 24 से लेकर 29 सितम्बर 24

Sep 30, 2024 - 06:09
"वृक्ष हमारे मित्र" जन जागरूकता अभियान के तहत  देश, विदेश से आएं पिण्डानियों के बीच आपने निजी‌ खर्चो से बिपिन विगत कई वर्षों से पौधों का कर रहे है वितरण

गया । पर्यावरण संरक्षण हेतु कला, साहित्य एवं पर्यावरण सेवक/ संरक्षक बिपिन बिहारी ने मेला 2024 में 18 सितम्बर 24 से लेकर 29 सितम्बर 24 तक देश, विदेश से आएं पिण्डानियों के बीच लगातार दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक कुल 1100 पौधा का वितरण करने का संकल्प पूरा किया किया l स्कूली बच्चो, ग्रामीण बच्चो, पर्यावरण शुभचिंतको को साथ लेकर पीपल, नीम, बरगद, तुलसी, अशोक, आम इत्यादि पौधे को निजी खर्च से खरीदकर बिपिन  पौधों को पिण्डानियों के बीच धर्म से जोड़कर वितरित किये l विदित हो की पिछले पितृपक्ष मेला 23 में भी इन्होंने 101, पीपल का पौधा पिण्डानियों के वितरित किया था l कोरोना काल के बाद पर्यावरण के प्रति सजग होकर बिपिन ने "वृक्ष हमारे मित्र" जन जागरूकता अभियान चलाकर एक साल में 7500 पौधा लगा एवं लगवा चुके है एवं 10000 पौधा और लगवाने का संकल्प दुहराया है l बिपिन ने बताया की पर्यावरण को संतुलित करने हेतु पौधा रोपण जरूरी है l वेश्विक सोच को लेकर पुरे विश्व में पीपल, नीम, बरगद, तुलसी जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधे ज्यादा लगाने की जरूरत है l उन्होंने बताया की इस बार पितृ पक्ष मेला 2024 में 1100 पौधा का वितरण किया जिसमे 200 पौधा वन विभाग द्वारा दिया गया बाकि 900 पौधा खुद खरीद कर वितरण किया हूँ l कला/संगीत, साहित्य और पर्यावरण के क्षेत्र में मै अपने निजी खर्च से सामाजिक कार्य करते रहता हूँ, विकट परिस्थितियों में, आर्थिक संकट में भी में लगा हूँ l इन सारे सामाजिक कार्य हेतु मुझे बैंक से लाखो रूपये का लोन भी लेना पड़ा है l मै सोनुलाल वर्णवाल प्रो कन्या +2 वि o में संगीत शिक्षक हूँ और जो सरकार मुझे पेमेंट्स देती है वो सारा सामाजिक कार्यों में लगा देता हूँ l भारतीय सभ्यता/संस्कृति को कला माध्यम से बचाने के प्रयास के साथ पर्यावरण के लिए भी कार्य करना बिपिन अपना कर्तव्य समझता है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0