श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने बच्चों के बीच बांटे उपयोगी सामग्री

Jun 6, 2024 - 11:54
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने बच्चों के बीच बांटे उपयोगी सामग्री

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली की शाखा रांची के संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने सोमवार को शहर के विभिन्न बस्तियों में सेवा कार्य किया। इसके तहत लालपुर के लोअर वर्दमान कम्पाउंड, कोकर के भाभा नगर, लोवाडीह के मल्हार कोचा एवं पाहन कोचा में रहने वाले निर्धन परिवार के लगभग तीन सौ बच्चों के बीच टूथपेस्ट,टूथब्रश, कोल्ड क्रीम,नहाने का साबुन, पेपर सोप एवं कलर पेन्सिल का निशुल्क वितरण किया गया। सेवा का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, अखिलेश चौबे, शिव प्रसाद, दयाल वर्णवाल, सुधा देवी एव बबीता देवी की देखरेख में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया। इस महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी,निर्मल छावनिका,नन्द किशोर चौधरी,आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता,रमेन्द्र पांडेय के अलावा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0