श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने सरस्वती पूजा के अवसर पर किया महाप्रसाद का वितरण

Feb 17, 2021 - 04:53
 0  30
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने सरस्वती पूजा के अवसर पर किया महाप्रसाद का वितरण

रांची। सामाजिक एव धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली की रांची शाखा द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर पुंदाग बस्ती में वहां के निर्धन बच्चों के बीच बुंदिया, सूजी का हलवा और नारियल के प्रसाद का वितरण किया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रसाद मिलने से बच्चों मे बहुत ही खुशी का माहौल था।
सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम,विजय जालान उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,पुर्णमल सर्राफ,नन्द किशोर चौधरी,पवन पोद्दार (ताउ) विशाल जालान, ओमप्रकाश सरावगी, जगदीश अग्रवाल, मनीष सोनी,रमेन्द्र पांडेय, धीरज कुमार गुप्ता,आलोक सिंह एव महिला मंडल की सुनिता अग्रवाल, आशा सिंह, आशा मिश्रा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0