आनंदमार्गियों ने मनाया दधीचि दिवस

Mar 5, 2024 - 10:05
आनंदमार्गियों ने मनाया दधीचि दिवस

रांची। राजधानी के हेसल स्थित आनंद मार्ग जागृति केंद्र में शुक्रवार (पांच मार्च) को महामंत्र “बाबा नाम केवलम्” कीर्तन और सामूहिक साधना के बाद दधीचि दिवस मनाया गया।
दधीचि दिवस की जानकारी देते हुए आनंद मार्ग के जिला सचिव पंचुदेव ने बताया कि 5 मार्च, 1967 को आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यालय, आनंद नगर पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था। इन अमानवीय कृत्य में धर्म विरोधी बदमाशों और अनैतिक ताकतों ने निरीह व निहत्थे पांच धर्म रक्षकों (आध्यात्मिक सैनिकों) की नृशंस हत्या कर दी थी । उन्हीं दधीचियों (बलिदानियों) की याद में प्रत्येक वर्ष 5 मार्च को यह कार्यक्रम किया जाता है। इस दिन साधकगण 12 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पाप शक्ति के विरुद्ध विरोध प्रकट करते हैं।
इस अवसर पर साधकों ने पुष्प अर्पित कर दधीचियों को श्रद्धांजलि दिया। मौके पर आनंदमार्गियों ने पाप शक्ति के विरुद्ध अनवरत संग्राम जारी रखने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव
आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0