इमाम अल-महदी ट्रस्ट ने रखा मंदर कब्रिस्तान का फाउंडेशन

Jun 6, 2024 - 06:42
इमाम अल-महदी ट्रस्ट ने रखा मंदर कब्रिस्तान का फाउंडेशन

रांची। इमाम अल अहदी ट्रस्ट ने कब्रिस्तान की नींव झारखंड के हुसैनाबाद से 15 किलोमीटर दूर एक गांव मंदर पंचायत के पोल्दि में रखी। इमाम अल-महदी ट्रस्ट द्वारा मुसवी रजा साहब की देखरेख में कर्बला की बुनियाद रखी गई है। इस नींव में खास बात यह थी कि मौलाना मूसवी रजा ने नजरे मौला किया था। बाद में उन्होंने अपने हाथों से जेसीबी चलाकर नींव रखी। नींव रखने के तुरन्त बाद काम भी शुरू हो गया । मौलाना सैयद मूसवी रजा साहिब ने प्रेस को बताया कि यह काम 15 से 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें हिंदू, मुस्लिम सभी साथ काम कर रहे हैं। नींव के समय काफी संख्या में हिंदू ,मुस्लिम मौजूद थे। इस मौके पर बच्चन प्रसाद, अभय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया, अशोक कुमार यादव, शब्बीर हुसैन, मोती राम, मंटो हुसैन, तकीदर हुसैन, सैयद मुहम्मद हुसैन, हसनैन हुसैन, हसन रजा, दलेर हुसैन, प्यारे हुसैन, दशरथ, हसन हुसैन, निर्मल प्रसाद, भलाई पासवान, सैयद शमशाद हुसैन, प्रबंधक अदनान हुसैन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0