एआइएफसी का वेबीनार आयोजित

जीवन की जंग वही जीत सकता है जो सकारात्मक सोच रखता हो : आदित्य

Jun 5, 2024 - 11:43
एआइएफसी का वेबीनार आयोजित

रांची। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक “चुनौतियों का सामना उम्र के अलग वर्ग में कैसे किया जाये और मानसिक परेशानियों का उपचार किस तरह लेना चाहिए”, रखा गया था।
वेबीनार के वक्ताओं में सर्व प्रथम अपनी बात रखने वाले में पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (उत्तर प्रदेश) के चेयरमैन गौरव प्रकाश थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतों पर बातें रखी।
डॉ. हीना मर्चेंट ( सहायक अध्यापिका,मनश्चिकित्सा विभाग, सायन हॉस्पिटल मुंबई ) ने मानसिक त्रुटियों के शुरुआती लक्षण क्या हैं, इस पर प्रकाश डाला।
डॉ. सुयश सिन्हा (झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष) ने तनाव के मुख्य प्रकारों पर अपनी बात रखी। वेबीनार में निदा मकबूल (केयर कार्नर गाइडेंस व काउंसलिंग सेंटर, रांची चैप्टर की कोऑर्डिनेटर) ने किशोरावस्था में मानसिक तनाव और कोरोना काल में ऑनलाइन स्कूलीकरण से दबाव पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही बच्चें कैसे मानसिक तनाव को कम करें, इस पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता -पिता से बात करना, म्यूजिक सुनना, एक जगह केंद्रित होकर पढ़ना आदि ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें हैं जो मानसिक तनाव को कम करते हैं। कोमल कीर्ति ने बड़े ही वैचारिक ढंग से अपनी बातें साझा करते हुए बुजुर्गों में कैसे मानसिक तनाव कम हो, उन्हें कैसे घर के भीतर ही मन से खुश रखना हैं, उसके उपाय बताये।
वेबीनार के समापन में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि जीवन की लड़ाई में सिर्फ शक्तिशाली या तेज व्यक्ति ही नहीं जीत सकता, जीवन की लड़ाई वही जीत सकता है, जो जीतने की सोच रखता है। इसके बाद उन्होंने सभी वक्ताओं, अपने सहयोगियों, कार्यक्रम की मध्यस्थता कर रही रीजनल कोऑडिनेटर के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही कार्यक्रम से जुड़े जमशेदपुर अध्यक्ष अफसर इमाम, धनबाद अध्यक्ष प्रोफेसर डीके सिंह, रांची अध्यक्ष, भुवनेश ठाकुर, आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया व कम्युनिकेशन इंचार्ज निकिता अरोरा का भी धन्यवाद किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने साथियो का उत्साहवर्धन भी किया। जिनमे ख्याति मुंजाल, अभिषेक मानव, इशिका शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस मौके पर कृष्णा सहाय, नुसरत,आसिफ जियाउल, विजेता, सत्येंद्र, वसीफ बख्तावर खान, प्रियंक , अमरजीत सिंह, राहुल, गौरव आनंद, करिश्मा, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार, अंकित सहाय और तमाम एआइपीसी के साथी मौजूद थे। इस वेबीनार को एक हजार से अधिक लोगों ने लाइव देखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0