KHAND एआईएफसी का वेबीनार आयोजित

वर्तमान राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा

Jun 6, 2024 - 06:39
KHAND एआईएफसी का वेबीनार आयोजित

रांची। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की झारखंड चैप्टर द्वारा आयोजित वेबिनार में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं ने शिरकत किया। जसरिता ने जहां कार्यक्रम की पहल की, वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ शशि थरूर सर्व प्रथम वक्ता थे। कार्यक्रम का शीर्षक भारत में राजनैतिक ध्रुवीकरण का था। श्री थरूर नेभारत में कांग्रेस के परचम की स्थिरता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज की बदलती राजनीतिक हालात में आलोचना का अर्थ देशद्रोह की तरह हो गया है। साथ ही भारतीय राजनीति में विरोधी पार्टी का स्तर सिर्फ विरोध है न कि एक वैचारिक वाद -विवाद।
एआई सीसी रिसर्च हैड व पूर्व सांसद प्रो राजीव गौड़ा ने भारत की राजनीति के परतों को खंगालते हुए कहा कि जाति और धर्म देश के ध्रुवीकरण के मुख्य कारण हैं। साथ ही आर्थिक ध्रुवीकरण के मुख्य कारण – राष्ट्रवाद, विभिन्नता, आर्थिक स्थिति को बताया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा कि कैसे लोगो में सौम्यता गुस्से और बदले की भावना में बदलती जा रही है। जो राजनैतिक गलियारों में भी खूब दिखाई पड़ती हैं। उन्होंने भारतीयता का विश्लेषण राष्ट्रवाद में हमारे भारत का होना बताया। उन्होंने महात्मा गांधी के हिंदूवादी होने को ‘है राम ‘, ‘सिया राम ‘ से साझा किया। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा पित्तृसत्ता को दर्शाता हैं।
अंत में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने सभी को धन्यवाद करते हुए युवाओं को संगठित करने के साथ ही धर्मनिरपेक्ष पर बोलते हुए कहा कि अगर हिंदी जान हैं, तो उर्दू शान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0