ग्रीन फील्ड "ई" स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गयाजी। फतेहपुर रोड स्थित ग्रीन फील्ड "ई" स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय पारंपरिक कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्राओं ने मेहंदी कला के प्रति अपनी प्रतिभा और उत्साह का परिचय दिया। छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक डिजाइनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के निदेशक अभय कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बेहतर मेहंदी डिजाइन बनाने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में शिक्षक राजू रंजन कुमार, सुमन मिश्रा, मनशवी कुमारी, अस्मिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Aug 8, 2026 - 21:59
ग्रीन फील्ड "ई" स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0