छात्र संसद के राज्य समन्यवयक बने बीआईटी के हर्षवर्धन, 23 को लेंगे शपथ

Jun 6, 2024 - 11:54
Jun 6, 2024 - 12:37
छात्र संसद के राज्य समन्यवयक बने बीआईटी के हर्षवर्धन, 23 को लेंगे शपथ

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) के छात्र हर्षवर्धन कुमार को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय छात्र संसद झारखंड का समन्यवयक चुना गया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष फरवरी में भारतीय छात्र संसद का आयोजन दिल्ली में किया गया था। छात्र संसद में भारत के अलग-अलग राज्यों से करीब एक हजार से भी अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन छात्रों ने सामाजिक भागीदारी, वर्तमान परिवेश में घटित हो रहे सामाजिक निर्माण में युवाओं की भूमिका, राजनीतिक भागीदारी सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी थी। हर्ष वर्धन कुमार के झारखंड राज्य समन्यवयक चुने जाने पर बीआईटी के छात्रों ने खुशी जताई हैं। नई जिम्मेवारी मिलने पर हर्षवर्धन ने कहा कि वह इस नए दायित्व के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। छात्र संसद के लिए चुने गए छात्रों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार 23 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0